Wednesday, March 16, 2022

भोजन जो रखे केविटी दूर

भोजन जो रखे केविटी दूर

★★★ दांत हैं तो सभी स्वाद हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित व उचित सफाई के साथ-साथ सही भोजन की भी जरूरत होती है। कुछ भोजन दांत को नुकसान पहुंचाते है, जबकि अन्य कई भोजन ऐसे है जो दांतों को स्वस्थ, मजबूत और केविटी से दूर रखने के लिए उपयोगी है।

अगर दांत केविटी फ्री चाहिए तो जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने पड़ेंगे। स्टार्चयुक्त आहार से दूर रहना पड़ेगा, जंक फूड या तैलीय पदार्थ से दूरी बनानी पड़ेगी। कॉफी, चाय और एल्कोहल का सेवन भी सीमित करना होगा। कुकीज़ और कैंडी खानें में तो बहुत मजेदार लगती है। लेकिन यह दांतों में कैविटी होने के लिए बहुत ज्यादा जिम्मेदार है।

इसके अलावा अपने खान-पान में कुछ ऐसे भोज्यपदार्थ शामिल करें जो कि दांतों के लिए लाभकारी होते हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिये ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और विटामिन सी पूरी मात्रा में हो। आइए हम आपको बताते है ऐसा ही कुछ भोजन जो आपको केविटी से दूर रखेगा।

★★★ भोजन जो रखे केविटी दूर

★★ कैल्शियम

दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दूध‍, दही और पनीर सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और हरी सब्जियों में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। खाने में विटामिन सी अवश्य शामिल करें। दांतों के लिए विटामिन सी होना आवश्यक है।

★★ फाइबर

उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ खाने से मुंह में लार पूरी मात्रा में बनती है जो दांत को केविटी से बचानें में मदद करती है। किशमिश, अंजीर, केले, सेब और संतरे जैसे ताजे फल और सूखे फल फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। अन्य स्रोत जैसे सेम, मूंगफली, बादाम, चोकर और मटर आदि शामिल हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शमिल करें।

★★साबुत अनाज

साबुत अनाज में विटामिन बी और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता हैं जो मसूड़ों को स्वस्थ रखने में और दांतों को केविटी से बचाने में मदद करता है। साबुत अनाज हड्डियों और दांतों के लिए मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण घटक है। साथ ही साबुत अनाज में फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है, चोकर, ब्राउन राइस साबुत अनाज का अच्छा स्रोत है।

★★ अजवाइन

केविटी को दूर करने मे जो सबसे ज्यादा मददगार है वे है अजवाइन। अजवाइन को चबाने पर जो लार निकलती है वह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारती है। अजवाइन का पानी आपके दांतो को बिल्कुल वैसा साफ कर देता है जैसे ब्रश से दांत साफ़ होते है।

★★ फल

फल भी केविटी से लड़ने में मदद करतें है आप ताजा फल केले, सेब, संतरे आदि को अपने दैनिक आहार शामिल करें। यह फ़ल आपकों दॉतो के रोगों से लडने में मदद करते है।

★★ कच्चे प्याज और मशरूम

अगर कच्चे प्याज या मशरूम खाने के लिए किसी को भी कहा जाए तो उसे अच्छा नही लगेंगा पर क्या आपको पता है ये दोनों दॉतो में केविटी को खत्म करने के लिए बहुत उपयोगी है। प्या‍ज बैक्टीरिया को खत्म करता है और मशरूम बैक्टीरिया बनाने से रोकता है।

........ ये जानकारी आप को कैसी. लगी कृपया comment कर के बतायें।अगर आपके कोई सावल या सुझाव हो तो भी जरूर बताएं

No comments:

Post a Comment